असम के मंत्री की "फूलगोभी" वाली पोस्ट पर बवाल

feature-top

हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट के एक मंत्री द्वारा बिहार में एनडीए की बड़ी जीत का जश्न फूलगोभी की तस्वीर के साथ मनाने पर विवाद छिड़ गया। यह तस्वीर 1989 के भागलपुर नरसंहार की याद दिलाती है, जिसमें कई मुसलमानों की जान चली गई थी।

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सिंचाई विभाग के मंत्री अशोक सिंघल ने एक हरे-भरे फूलगोभी के खेत की तस्वीर के साथ X पर पोस्ट किया, "बिहार ने गोभी की खेती को मंजूरी दे दी है।"


feature-top