इस्तीफे की धमकी देकर ब्लैकमेल नहीं करूंगा : डी के शिवकुमार

feature-top

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने तमाम राजनीतिक बयानबाजियों के बीच एक नया बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

डी के शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं। उनकी यह टिप्पणी कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच आई है।


feature-top