5 किलोमीटर की पीछा-करवाई के बाद प्रशासन ने अवैध धान किया जप्त

feature-top

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की घटनाएँ भी बढ़ने लगी हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है।

इसी क्रम में बलरामपुर ज़िले में प्रशासन ने फिल्मी अंदाज़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से आए एक बिचौलिये द्वारा अवैध धान को बलरामपुर ज़िले में खपाने की कोशिश की जा रही थी।

इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही दोनों पिकअप वाहन तेज रफ़्तार से भागने लगे। टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और अंततः रामचंद्रपुर क्षेत्र में दोनों वाहनों को घेरकर रोक लिया।

जांच में दोनों पिकअप गाड़ियों से कुल 200 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। फ़िलहाल, जिला प्रशासन की टीम मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।


feature-top