हड़ताली कर्मचारियों पर प्रशासन का सख्त रुख

feature-top

सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। धान खरीदी कार्य से मना करने वाले कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण (एस्मा) कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबंधक मूलचंद वर्मा, रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहू, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहू को बर्खास्त किया गया है।

इसी तरह कसडोल विकासखंड के गिरौद समिति के विक्रेता नन्द कुमार पटेल, हसुआ के विक्रेता गोकुल प्रसाद साहू, थरगांव के विक्रेता ललित साहू, कटगी के विक्रेता रामस्वरूप यादव, चिखली के विक्रेता खेलसिंग कैवर्त्य कोसमसरा के विक्रेता अमित साहू, सरखोर के विक्रेता भीम साहू, लवन के विक्रेता रविकमल को बर्खास्त किया गया है।


feature-top