रायपुर प्रेस क्लब चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

feature-top

रायपुर प्रेस क्लब में वर्ष 2025-26 के निर्वाचन को विधिसम्मत एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर कलेक्टर द्वारा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रेस क्लब द्वारा 12.11.2025 को केवल निर्वाचन कार्यक्रम एवं स्वयं द्वारा तैयार मतदाता सूची प्रस्तुत की गई थी, जबकि पंजीकृत नियमावली के अनुसार पूर्ण प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है।

कलेक्टर, रायपुर के पत्र क्रमांक 304/अ.कले.(राय)/2025, दिनांक 13.11.2025 के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी/राजस्व अधिकारी को चुनाव सम्पन्न कराने हेतु अधिकृत किया गया है। यह निर्णय इसलिए आवश्यक हुआ क्योंकि संस्था की कार्यवाहक कार्यकारिणी 16.09.2025 के आदेशानुसार निर्धारित 60 दिनों की समयावधि में चुनाव प्रकरण पूर्ण करने में विफल रही।

अतः पूर्व आदेश एवं निर्देश निरस्त कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 (संशोधित 1998) की धारा-33(ग) तथा पंजीकृत नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत नामित अधिकारी को निर्वाचन प्रक्रिया संचालित करने हेतु समस्त आवश्यक शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। निर्वाचन कार्यवाही उनके मार्गदर्शन में पारदर्शिता एवं विधि-सम्मत तरीके से संपादित की जाएगी।


feature-top