जांजगीर-चांपा : पुलिस हिरासत से दुष्कर्म आरोपी फरार, तीन आरक्षक निलंबित

feature-top

जिले में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी महावीर कंवर पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था।

आरोपी महावीर कंवर को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल वारंट पर जेल भेजा जा रहा था, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं, नगर सैनिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।


feature-top