दो PAN कार्ड मामला : आज़म खान और बेटे को 7 साल की सज़ा

feature-top

एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो PAN कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को सात साल की सज़ा सुनाई है।

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना द्वारा 2019 में दर्ज कराई गई FIR में आरोप था कि आज़म खान दो अलग-अलग PAN कार्ड इस्तेमाल करते हैं, जिनमें उनकी अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज है।

इसी साल 23 सितंबर को रिहा हुए आज़म खान को अब 17 नवंबर को दोबारा जेल जाना होगा। अदालत ने पिता-पुत्र दोनों को इस मामले में दोषी माना है।


feature-top