RJD विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी यादव

feature-top

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष का दायित्व एक बार फिर तेजस्वी यादव को मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक दल की बैठक में इस पर मुहर लग गई। तेजस्वी को राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

इस बैठक में निर्वाचित विधायकों के अलावा लालू प्रसाद, राबड़ी देवी,मीसा भारती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बैठक खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए। यह बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर हुई।


feature-top