राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी कोर्ट में सुनवाई टली

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां एक एमपी-एमएलए अदालत में मानहानि के मामले की सुनवाई 26 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है क्योंकि एक प्रमुख गवाह पेश नहीं हो पाया। उनके वकील ने यह जानकारी दी।

गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि कार्यवाही नहीं हो सकी क्योंकि गवाह राम चंद्र दुबे अनुपस्थित रहे और उन्होंने एक आवेदन के माध्यम से स्थगन की मांग करी।


feature-top