मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर ढेर

feature-top

नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मोस्ट वांटेड और कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

हिड़मा के साथ पांच अन्य नक्सलियों को भी मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई घंटे तक भीषण फायरिंग चली।

कठोर भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस इलाके में लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियाँ सक्रिय रही हैं। मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली ढेर किए जा चुके हैं और क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इलाके में अभी भी कुछ नक्सली छिपे हो सकते हैं, जिसके कारण अभियान को और तेज कर दिया गया है।


feature-top