सिद्धारमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी एम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिद्धारमैया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली में हैं, ने डॉक्टरों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री की पत्नी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।


feature-top