- Home
- DPR Chhattisgarh
- देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू
देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू
भारतीय पासपोर्ट को सुरक्षा मापदंडों पर और बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आपने 28 मई, 2025 या उसके बाद अपना नया पासपोर्ट बनवाया है या पासपोर्ट रिन्यू कराया है तो आपका नया पासपोर्ट एक e-Passport होगा।
हालांकि, ये नया पासपोर्ट देखने में बिल्कुल पुराने पासपोर्ट जैसा है लेकिन इस पासपोर्ट के कवर पर आशोक स्तंभ के नीचे एक चिप लगी है, जिसमें पासपोर्ट धारक से जुड़ी तमाम जानकारी फीड होगी।
ई-पासपोर्ट से न सिर्फ फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज का गलत इस्तेमाल कर नकली पासपोर्ट बनाने पर रोक लगेगी, बल्कि हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
