SIR मुद्दे पर रामलीला मैदान में महारैली करेगी कांग्रेस

feature-top

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिसंबर के पहले सप्ताह में रामलीला मैदान में विशाल रैली करने की घोषणा की है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केरल विधानसभा ने SIR प्रक्रिया स्थगित करने का प्रस्ताव पारित किया और केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी इसे टालने की अनुशंसा की थी, लेकिन आयोग ने सभी मांगों को नज़रअंदाज़ कर दिया।

वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी दल इस प्रक्रिया को रोकने के पक्ष में हैं, फिर भी चुनाव आयोग ने कदम नहीं उठाए, जो चिंताजनक है।


feature-top