पंजाब का धुआं दिल्ली तक नहीं पहुँचता : भगवंत मान

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली से उठने वाला धुआँ राष्ट्रीय राजधानी तक भी नहीं पहुँच पाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि धुएँ को पंजाब से दिल्ली तक पहुँचने में 10 दिन लगते हैं, इसके लिए उत्तर से दक्षिण की ओर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा का बहना ज़रूरी है, जो कभी नहीं होता।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17 नवंबर को फरीदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पराली जलाने को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

मान ने यह भी बताया कि पंजाब में धान की कटाई शुरू होने से पहले ही दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर पहुँच गया था।


feature-top