रायपुर पुलिस और एटीएस की बड़ी कार्रवाई , ISIS से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

feature-top

राजधानी रायपुर में पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दो नाबालिगों सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

एटीएस अधिकारियों ने पूछताछ में पाया कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान में सक्रिय ISIS नेटवर्क के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। आरोपियों के फर्जी अकाउंट्स से कट्टरपंथी ऑडियो और वीडियो संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस सफलता पर कहा कि लंबी जांच के बाद एटीएस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रायपुर के दो युवा पाकिस्तान से संचालित ISIS मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम को और सशक्त किया जाएगा, ताकि इस संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा सके। पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल भारत में साजिश रच रहा था और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से भारतीय युवाओं को निशाना बना रहा था। आरोपियों से बरामद डिजिटल सामग्री में कई कट्टरपंथी संदेश मिले हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


feature-top