बिहार : कांग्रेस ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया

feature-top

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्रियों समेत 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उसकी अनुशासन समिति ने इन नेताओं को पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग बयान देने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है।

इन 43 नेताओं में पूर्व मंत्री वीणा शाही, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव कैसर खान, पूर्व विधायक सुधीर कुमार और पूर्व विधान पार्षद अजय कुमार सिंह शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा, "सभी नेताओं को 21 नवंबर दोपहर तक समिति के समक्ष लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाता है।" उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलता है, तो समिति कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर होगी, जिसमें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासन भी शामिल है।


feature-top