डोंगरगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल

feature-top

डोंगरगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस घटना में एक जवान घायल हुआ है, जिसका उपचार डोंगरगढ़ अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, बोरतलाव थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ जारी है।

हालात को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, खैरागढ़-डोंगरगढ़ पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा और राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर रहा है। स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी हुई है।


feature-top