समाजवादी पार्टी ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

feature-top

समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष अबू आसीम आजमी ने मुंबई में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी कि BMC चुनाव में उनकी पार्टी पूरी तरह अकेले लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस समेत किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। आजमी ने कहा, 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह ही मुंबई BMC चुनाव में भी समाजवादी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस पार्टी आखिरी मौके पर हमारे साथ धोखा करती है। आखिरी वक्त पर फैसला बदल देती है। इसलिए अब हम किसी पर भरोसा नहीं करेंगे।'


feature-top