नक्सली मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर शहीद

feature-top

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है आज तड़के घने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

इस गोलीबारी में मध्यप्रदेश के हॉक फोर्स के एसआई आशीष शर्मा को गोली लगी थी। घायल सब इंस्पेक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।


feature-top