प्रदूषण रोकने के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मजदूरों को गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश

feature-top

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-3 के तहत निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इस वजह से लाखों मजदूरों का रोजगार प्रभावित हुआ है।

अब सुप्रीम कोर्ट ने दखल देते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को निर्देश दिया है कि प्रभावित मजदूरों को गुजारा भत्ता दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि सरकारें प्रदूषण कम करने के उपाय तेज करें और उनकी नियमित समीक्षा भी करें।


feature-top