सबरीमला की अव्यवस्था पर केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

feature-top

सबरीमला यात्रा के दौरान भारी भीड़ और अव्यवस्था पर केरल हाई कोर्ट ने सरकार और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि यह पूरी स्थिति प्रशासनिक समन्वय की कमी और तैयारियों में लापरवाही का परिणाम है।

कोर्ट ने पूछा कि आखिर किस आधार पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश की अनुमति दी गई।

हाई कोर्ट ने यात्रियों को सेक्टरों में बांटकर नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाने का सुझाव भी दिया। विपक्ष ने भी सरकार पर जानबूझकर यात्रा प्रबंधन अव्यवस्थित करने का आरोप लगाया।


feature-top