- Home
- टॉप न्यूज़
- पूर्व नक्सल नेता भूपति ने जंगलों में छुपे साथियों से हथियार छोड़ने की अपील की
पूर्व नक्सल नेता भूपति ने जंगलों में छुपे साथियों से हथियार छोड़ने की अपील की
नक्सल आंदोलन के वरिष्ठ नेता रहे मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति (69) ने पहली बार एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पूर्व साथियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
5 मिनट के इस संदेश में उन्होंने कहा कि असफल सशस्त्र संघर्ष के कारण नक्सली जनता से दूर हो गए हैं और आंदोलन का पतन शुरू हो चुका है।
भूपति ने कहा कि अब समय बदल चुका है और शांति व समाज की भलाई के लिए साथियों को हथियार छोड़कर जनता के बीच लौटना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को उन्होंने पहली बार हथियार छोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद गढ़चिरौली, अबूझमाड़ और पूर्वी बस्तर में कई साथियों ने भी इसी तरह का संदेश जारी किया। भूपति ने साफ कहा—“अब शांतिपूर्ण समाज में काम करना ही एकमात्र रास्ता है।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
