गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की रिमांड पर भेजा गया

feature-top

अमेरिका से प्रत्यर्पित लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल विश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने  11 दिन की एनआईए के हिरासत में भेज दिया है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत में एनआईए ने अदालत से 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 11 दिन की रिमांड को मंजूर दी।

मामले की इन-कैमरा सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

एनआईए ने दलील दी कि अनमोल बिश्नोई सिंडिकेट आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशल से जुड़़ा हुआ है। इसलिए खालिस्तानी कनेक्शन की जांच के लिए भी उससे पूछताछ की जाएगी।


feature-top