शशि थरूर के पीएम मोदी की प्रशंसा पर सियासी संग्राम

feature-top

कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की सराहना किए जाने पर सियासी घमासान मच गया है। थरूर की तारीफ़ पर कांग्रेस की नाराज़गी के बाद बीजेपी ने पार्टी पर लोकतंत्र विरोधी रवैये का आरोप लगाया है।

बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है और जो भी नेता राष्ट्रीय हित की बात करता है, उसके खिलाफ “फ़तवा” जारी कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का भाषण व्यापक मुद्दों पर था, और उसकी सराहना करना किसी भी नेता का अधिकार है।

पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला तेज़ करते हुए कहा कि पार्टी “इंदिरा की इमरजेंसी मानसिकता” को आज भी ढो रही है और इसे “इंदिरा नाज़ी कांग्रेस” कहा जाना चाहिए। शशि थरूर की इस टिप्पणी ने बिहार चुनाव में मिली कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर असहजता और बढ़ा दी है।


feature-top