छत्तीसगढ़ : जमीन, मकान के बाजार मूल्य की नई गाइडलाइन दरें कल से लागू

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्थावर संपत्ति (जमीन-मकान) की नई गाइडलाइन दरें (मार्गदर्शक मूल्य) जारी कर दी हैं। ये नई दरें कल से पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएंगी।

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अध्यक्ष-केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में सभी जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद नई गाइडलाइन दरों को अंतिम मंजूरी दी गई।


feature-top