भारतीय सेना ने अपने कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया

feature-top

भारतीय सेना ने तीन परत वाली नयी तरह के कॉम्बैट यूनिफॉर्म के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (पेटेट) हासिल कर लिया है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 'न्यू कोट कॉम्बैट' को आर्मी डिजाइन ब्यूरो के तत्वावधान में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), दिल्ली द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

यह सैनिकों के शरीर को विभिन्न जलवायु परिस्थितयों में सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी सैन्य गतिविधियों के भी अनुकूल है। पेटेंट कराए जाने के बाद अब इसकी नकल करनेवालों की खैर नहीं। उनपर मुकदमा भी चल सकता है।


feature-top