सांसद महुआ मोइत्रा के पोस्ट से छिड़ा नया विवाद

feature-top

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी वाली पुरानी तस्वीर साझा करने पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

मोइत्रा ने इस तस्वीर को “आने वाले समय की झलक” बताते हुए भारत की चुनाव प्रक्रिया पर तंज कसा। विपक्ष के आरोपों की पृष्ठभूमि में दिया गया यह बयान भाजपा को नागवार गुज़रा।

भाजपा ने इसे देश का अपमान बताते हुए कहा कि महुआ भारत के चुनाव आयोग की तुलना बांग्लादेश से करके लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम कर रही हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस और तृणमूल का कहना है कि यह पोस्ट चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का प्रतीक है। पोस्ट के बाद सियासी हलकों में तीखी बयानबाज़ी तेज हो गई है।


feature-top