मुंबई पुलिस ने ₹252 करोड़ ड्रग्स केस में इन्फ्लुएंसर ऑरी को तलब किया

feature-top

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रमणि (ऑरी) को ₹252 करोड़ के ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।

  उन्हें आज सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

यह मामला मार्च 2024 की उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने सांगली जिले के एक फार्महाउस स्थित मेफेड्रोन (MD) बनाने की फैक्ट्री से 126.14 किलो ड्रग्स बरामद किए थे, जिसकी कीमत लगभग ₹252 करोड़ आंकी गई थी।


feature-top