छत्तीसगढ़ : अतिरिक्त संचालक चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से हटाए गए डॉ. पुनीत गुप्ता

feature-top

राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता से अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा का प्रभार वापस ले लिया है।

इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी किए। अप्रैल 2025 में डॉ. गुप्ता को उनके मूल पद—विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं प्राध्यापक, नेफ्रोलॉजी, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज रायपुरके साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लगभग सात महीने बाद विभाग ने यह दायित्व वापस ले लिया है।


feature-top