उत्तरप्रदेश : सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन

feature-top

मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। 67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि बीते दिनों दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आज सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।


feature-top