- Home
- टॉप न्यूज़
- अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का समापन, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम साय हुए शामिल
अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का समापन, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम साय हुए शामिल
अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह आयोजन सरगुजा संभाग मुख्यालय के पीजी कॉलेज ग्राउंड में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने समारोह में मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया।
साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रमुखों, जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनजातीय समुदाय के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक कला, संस्कृति और विकास कार्यों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
