शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

feature-top

तेल और गैस व चुनिंदा वित्तीय शेयरों में लिवाली तथा ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के चलते लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार को 446 अंक चढ़ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत चढ़कर 85,632.68 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 615.23 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,801.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 26,192.15 पर बंद हुआ।


feature-top