लाल किला धमाका मामले में 04 अन्य आरोपी गिरफ्तार

feature-top

दिल्ली धमाका मामले में एक तरफ जहां जांच एजेंसियों की पड़ताल अभी जारी है वहीं दूसरी तरफ NIA इस मामले में लगातार संदिग्धों की गिरफ्तारी कर रही है.

इस धमाके को लेकर NIA ने श्रीनगर से 4 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. श्रीनगर पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार किया है, इसके बाद उन्हें NIA के हवाले किया गया. अब तक इस मामले में 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है.

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान डॉ. मुअज़म्मिल शकील गनई (पुलवामा, J&K),डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग, J&K),डॉ. शहीन सईद (लखनऊ, यूपी) और मुफ़्ती इरफ़ान अहमद वगाय (शोपियां, J&K) के रूप में की गई है. सभी गिरफ्तार संदिग्धों को दिल्ली की पटिलाया हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।


feature-top