शरजील-उमर खालिद की जमानत का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीना हैदर समेत दिल्ली दंगों के आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कड़ा विरोध जताया।

पुलिस ने कहा कि जब बुद्धिजीवी लोग आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं, तो वे और भी अधिक खतरनाक साबित होते हैं। सुनवाई में शरजील इमाम की कथित उत्तेजक स्पीच के वीडियो क्लिप भी दिखाए गए, जिनमें उन्होंने असम को देश से काटने और दिल्ली की आपूर्ति रोकने जैसी बातें कही थीं।

एएसजी एस. वी. राजू ने बेंच के सामने तर्क दिया कि हाल ही में सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल इसका उदाहरण है। इस मॉड्यूल में एक डॉक्टर के पास से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी और अगले ही दिन लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हुई थी।

कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि "शिक्षित आतंकवाद" ज़मीन पर काम करने वालों से ज्यादा घातक है।


feature-top