छत्तीसगढ़ : SIR फॉर्म के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी, निर्वाचन आयोग ने जारी की चेतावनी

feature-top

हाल के दिनों में साइबर ठगों ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को भी ठगी का जरिया बना लिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाताओं और नागरिकों को सतर्क करते हुए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह जारी की है।

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर देना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को यह ध्यान रखना आवश्यक है कि साइबर अपराधी इसी बहाने OTP-आधारित धोखाधड़ी की कोशिश कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोहराया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से SIR फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार के OTP की आवश्यकता नहीं होती है। न ही कोई अधिकारी, कर्मचारी या BLO आपसे OTP मांगता है।

निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP या निजी जानकारी न दें और यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।


feature-top