लुधियाना में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़

feature-top

हैंड ग्रेनेड के साथ बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे दो आतंकियों के साथ कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना की वीरवार की देर शाम को मुठभेड़ हो गई। लाडोवाल के पास उस समय मुठभेड़ हुई जब पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी तो दो आतंकी वहां से गुजर रहे थे।

शक होने पर उन्हें रोकना चाहा तो आरोपी भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इसके बाद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

तुरंत ही पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आतंकियों को घेर लिया। क्रास फायरिंग में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू किया और अस्पताल पहुंचाया।


feature-top