CGPSC ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार समाप्त होने के तुरंत बाद परीक्षा में शामिल हुए 643 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी कर दी है।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई इस मेरिट सूची में देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

स्वप्निल वर्मा ने 769.5 अंक के साथ द्वितीय स्थान, जबकि यशवंत कुमार देवांगन ने 769.0 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।


feature-top
feature-top