धर्मांतरण पर सख्त कानून लाएगी साय सरकार, शीतकालीन सत्र में होगा विधेयक पेश

feature-top

प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार सामने आ रही कथित धर्मांतरण की घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ की साय सरकार अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि सरकार आगामी दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण के मुद्दे पर नया कानून पेश करेगी।

उप मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में अनैतिक या दबाव आधारित धर्मांतरण की शिकायतें बढ़ी हैं, जिसके मद्देनज़र कड़ा और स्पष्ट कानून लाना समय की जरूरत बन गया है।

उन्होंने कहा कि नया कानून मौजूदा नियमों से अधिक प्रभावी होगा और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए जबरन या प्रलोभन देकर किए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाएगा।


feature-top