रायपुर में BJP की SIR पर हाई-लेवल बैठक शुरू

feature-top

राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी है।

बैठक में सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और SIR प्रभारी जामयांग सेरिंग नामग्याल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हैं।

बैठक में प्रदेश के पाँच संभागों में BLA के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर SIR से संबंधित आगे की रणनीति तय होगी।

साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर भी मंथन जारी है। बैठक देर शाम तक चलने की संभावना है, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।


feature-top