कर्नाटक में सियासी हलचल, सुरजेवाला ने विधायकों को लगाई फटकार

feature-top

कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच कांग्रेस हाईकमान ने विधायकों को सख्त संदेश दिया है। एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने साफ कहा कि कोई भी नेता या विधायक मीडिया में नेतृत्व से जुड़े अनावश्यक बयान न दें।

सुरजेवाला का यह निर्देश उस वक्त आया है जब शिवकुमार समर्थक कई विधायक और एक मंत्री गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे, जिसे शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि बेवजह की बयानबाजी से भ्रम फैल रहा है और पार्टी व सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होते ही कांग्रेस में आंतरिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।


feature-top