- Home
- टॉप न्यूज़
- जी-20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी
जी-20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी
21 Nov 2025
, by: Prakash
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अफ्रीका में पहली बार आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी जी20 शिखर सम्मेलन से इतर छठे आईबीएसए (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग रवाना होने से पूर्व पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहा हूं। यह शिखर सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसका आयोजन अफ्रीका में हो रहा है। इसमें अनेक वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
