दिल्ली के स्कूलों में सभी आउटडोर गतिविधियों पर लगी रोक

feature-top

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर असर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं और आउटडोर खेल गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं।


feature-top