रायपुर : चौपाटी हटाने की कार्रवाई का कांग्रेस नेता ने किया कड़ा विरोध, पुलिस से तीखी नोकझोंक

feature-top

जीई रोड स्थित एनआईटी के पास साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने की कार्रवाई का कांग्रेस नेता ने जोरदार विरोध किया। कांग्रेस नेता अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ रातभर मौके पर डटे रहे और देर रात से ही धरना जारी रखा।

आज सुबह स्थिति तब गंभीर हो गई जब पुलिस बल जेसीबी और राजस्व अमले के साथ चौपाटी हटाने पहुंचा। कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता ने चुनौती दी— “चौपाटी तभी हटेगी जब यह जेसीबी मेरे ऊपर से गुज़रेगी।

 उनका कहना है कि “एक नेता की जिद में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य बर्बाद किए जा रहे हैं।” कार्रवाई के दौरान स्थानीय विधायक राजेश मूणत के खिलाफ भी जमकर नारेबाज़ी की गई। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हालात संभाले और समर्थकों को वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।


feature-top