- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पुलिस हिरासत में
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पुलिस हिरासत में
22 Nov 2025
, by: Prakash
शहर के जीई रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम ने चौपाटी हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारियों के साथ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और उनके समर्थक मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जेसीबी के सामने लेट गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। गाड़ी की चाबी तक निकाल ली गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। अंततः पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेसजनों और व्यापारियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
