रायपुर के साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पर कांग्रेस कर रही सिर्फ राजनीति : विधायक राजेश मूणत

feature-top

एकात्म परिसर स्थित बीजेपी कार्यालय में साइंस कॉलेज ग्राउंड की चौपाटी हटाने के मुद्दे पर पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि चौपाटी का विवाद नया नहीं है, बल्कि साढ़े तीन साल पुराना मामला है।

उन्होंने बताया कि चौपाटी का निर्माण स्मार्ट सिटी द्वारा यूथ हब के नाम पर किया गया था, जबकि जमीन नगर निगम की नहीं बल्कि खेल विभाग की है। मूणत ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार के दौरान भी अवैध चौपाटी निर्माण का लगातार विरोध किया था और 12 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था।

राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि 29 लाख रुपये में दुकानों के संचालन का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया, 60 दुकानों से 25 हजार रुपये मासिक किराया लिया जा रहा था, कई दुकानें एग्रीमेंट के अनुसार नहीं खोली गईं, इसलिए उनकी शिफ्टिंग की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए विरोध कर रही है।

महापौर मीनल चौबे ने भी चौपाटी को अवैध बताते हुए कहा कि वे शुरुआत से ही इसके विरोध में थे। उन्होंने बताया कि चौपाटी में 60 दुकानों को अलग-अलग हिस्सों में किराए पर दिया गया था, नए शिफ्टिंग स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएँ दुकानदारों को उपलब्ध कराई जाएँगी, चौपाटी स्थल पर जल्द ही नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा।


feature-top