लोकतंत्र में राष्ट्रहित के लिए एक दूसरे का सहयोग जरूरी: शशि थरूर

feature-top

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव पूरी ताकत से लड़ने चाहिए, लेकिन जनता का फैसला आने के बाद राजनीतिक दलों को राष्ट्रहित में सहयोग करना चाहिए।

थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ममदानी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होने के बाद नेताओं को देश के आम हितों के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे भारत में भी ऐसी राजनीतिक संस्कृति देखना चाहते हैं और इसके लिए अपना योगदान देते रहेंगे।


feature-top