अल-फलाह यूनिवर्सिटी के VC के पैतृक मकान पर बुलडोजर कार्यवाही पर रोक

feature-top

फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी के महू स्थित पैतृक मकान का ‘अनधिकृत निर्माण’ हटाए जाने को लेकर छावनी परिषद के नोटिस के अमल पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने अंतरिम रोक लगा दी है।

‘हिबानामा' (इस्लामी परंपरा के मुताबिक भेंट स्वरूप किसी व्यक्ति के नाम जायदाद कर देना) के जरिए इस मकान पर मालिकाना हक का दावा करने वाले एक व्यक्ति की याचिका पर अदालत ने यह आदेश जारी किया।


feature-top