- Home
- टॉप न्यूज़
- सौम्या चौरसिया का नाम लेकर डकैती, पुलिस ने पकड़े अब तक 22 आरोपी
सौम्या चौरसिया का नाम लेकर डकैती, पुलिस ने पकड़े अब तक 22 आरोपी
बालको थाना क्षेत्र के तराईदांड में हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पहले 19 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस तरह अब तक कुल 22 डकैत पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
घटना 6 नवंबर की रात की है, जब मकान मालिक शत्रुघ्न दास के परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवरात लूट लिए गए थे। वारदात के दौरान डकैतों ने मकान मालिक को धमकाते हुए कहा “सौम्या चौरसिया का पैसा कहां रखा है, बता दो… नहीं तो मारे जाओगे!” इस चौंकाने वाली बात ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में आरोपियों से हथियार और चार पहिया वाहन भी जब्त किए थे।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर रिश्वतखोरी व गलत तरीके से पकड़ने के आरोप लगाए, जिस पर पुलिस ने जांच की बात कही है। पकड़े गए आरोपी कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ति जिले के रहने वाले हैं। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने शत्रुघ्न दास की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं कि उनके पास इतनी बड़ी रकम और आभूषण कहां से आए। पुलिस ने जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
डकैती में सामने आया चौंकाने वाला संबंध जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास, निलंबित IAS अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है। दोनों ने दुर्ग में साथ पढ़ाई की थी। कांग्रेस शासनकाल में जब सौम्या चौरसिया ज्वाइंट कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव थीं, उस दौरान बबीता कुछ समय उनके घर पर भी रही थी।
कोयला घोटाले में सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद बबीता अपने घर लौटी और फिर उनकी शादी हो गई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द विस्तृत खुलासा करने की बात कह रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
