तेलंगाना में 3 स्टेट कमेटी मेंबर समेत 37 नक्सलियों का सरेंडर

feature-top

तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जहां पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शीर्ष स्तर के माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने कुल 37 माओवादी सदस्यों ने हथियार डाल दिए, जिनमें 3 स्टेट कमेटी सदस्य भी शामिल हैं।

सरेंडर करने वालों में कोय्यादा सम्बैया उर्फ आजाद, अप्पासी नारायण उर्फ रमेश, और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य मूचाकी सोमडा उर्फ एर्रा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

एर्रा को लंबे समय से कुख्यात माओवादी कमांडर हिड़मा का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता रहा है।

आत्मसमर्पण करने वालों में 3 स्टेट कमेटी सदस्य 3 डिवीजनल कमेटी सदस्य 9 एरिया कमेटी सदस्य 22 पार्टी कमेटी सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 40 लाख 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


feature-top