भारत को हिंदू राष्ट्र बनने की जरूरत नहीं : उमा भारती

feature-top

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह ऐतिहासिक रूप से पहले से ही हिंदू राष्ट्र रहा है।

उमा भारती ने कहा कि भारत को प्राचीन काल से आर्यावर्त या वैदिक भूमि के रूप में जाना जाता है और इसकी मूल पहचान हिंदू संस्कृति में निहित है। उनके अनुसार, “भारत सेक्युलर इसलिए है क्योंकि यह एक हिंदू राष्ट्र है।

जिस दिन यह हिंदू राष्ट्र होना बंद कर देगा, उसी दिन इसका सेक्युलरिज़्म भी खत्म हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में सभी धर्मों, कई देवी-देवताओं और विविध रीति-रिवाजों को स्वीकार करने की संस्कृति शामिल है, और यही भारत के सेक्युलर चरित्र की असली नींव है।


feature-top